आज रविवार दिनांक 23-05-2021 को उत्तराखण्ड गढकुमाऊँ क्षेत्रीय संगठन की जिला स्तर प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई, जिसमें सभी तेरह जिलों के संयोजक शामिल हुए और संगठन के विकास हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। संगठन को संचालित करते हुए डॉ. नवीन पाण्डेय ने कहा कि यदि हम एक श्रृंखला के माध्यम से सर्वप्रथम जिला स्तर प्रतिनिधि, तत्पश्चात् विधानसभा प्रतिनिधि, ब्लॉक स्तर प्रतिनिधि, क्षेत्र स्तर प्रतिनिधि, ग्राम स्तर प्रतिनिधि कार्यकर्ता निर्माण पर बल देना होगा। यह प्रक्रिया तब तक सम्भव नही हो सकेगी जब तक कि हम अपनत्व की भावना से संगठन में नही जुड़ेंगे।
कार्यकर्ता निर्माण पर बल
इसी के साथ देहरादून जिला संयोजक बिमल पाण्डेय जी ने कार्यकर्ता निर्माण पर बल देते हुए कहा कि, जब तक ग्राम स्तर पर कार्यकर्ता निर्माण नहीं होंगे तब तक संगठन में मजबूती नही आएगी और संगठन का अगला कदम यही होगा कि, अब जिला स्तर प्रतिनिधि अपनी यह भूमिका सुनिश्चित् कर लें कि, वह विधानसभा स्तर के प्रतिनिधियों का अन्वेषण करके उनको यथाशीघ्र विधानसभा प्रतिनिधित्व सौंप दें जिससे कि सत्तर विधानसभा प्रतिनिधि संगठन में कार्यरत होंगे।
स्कूली शिक्षा पर विचार
इसी सभा में धीरेन्द्र कार्की जी एवं हरीश कार्की जी जो कि पिथौरागढ़ से हैं उन्होने स्कूली शिक्षा को सुधारने एवं मानव चरित्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए किस प्रकार से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो उनके लिए छोटे-छोटे टूलकिट बनाने की सलाह दी।
हर्बल खेती पर विचार
अल्मोडा जिला संयोजक विपिन पाण्डेय जी ने गाँव-गाँव में बंजर पड़े खेतों को किस प्रकार हर्बल खेती में तब्दील किया जाए इस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। साथ ही संगठन के मीडिया प्रभारी नवीन खन्तवाल जी ने कहा कि संगठन में सभी कार्यों को जन-जन तक कैसे पहुँचाया जाए, इसमें सोशल मीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए।
स्थानिय स्तर पर क्या कार्य हो रहें हैं, इसपर रखी जाए नजर
संगठन में इन्स्टाग्राम एवं फेसबुक संचालक सुमित सेमवाल जी एवं पौडी जिला संयोजक शुभम पाण्डेय जी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकारें क्षेत्र में क्या कार्य कर रही है यदि हम सब उन कार्यों की खबर लेते रहें उन कार्यों का ब्यौरा सरकार से माँगे कि सच में धरातल पर यह कार्य हुआ है या नही, तो हम इस संगठन के माध्यम से अपने क्षेत्र में मजबूती ला सकते हैं और उन सभी रुके हुए कार्यों को सुचारु रूप से पूर्ण करने में समर्थ होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के लिए चुनौतीपूर्ण स्थितियां
अल्मोड़ा जिला से ग्राम प्रतिनिधि सोनिया जी ने ग्रामीण क्षेत्रों की खेती सम्बन्धी समस्या को उजागर करते हुए कहा कि फसलों को किस प्रकार से जंगली जानवर तबाह कर रहे हैं उस पर ध्यान दिया जाए और इसके समाधान के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
संगठित रहने की पहल
घनसाली विधानसभा संयोजक विजय प्रकाश जी ने कहा कि जब तक हम संगठित नही रहेंगे तब तक हमारी आवाज कोई नही सुनेगा अतः संगठन के अन्तर्गत हम सभी संगठित होकर बडे से बडे कार्य को आसानी से पूरा कर सकते हैं इसके लिये हमें कडी मेहनत करनी पडेगी जिस प्रकार से बिना मेहनत के तो सेर के मुह में मृग भी प्रवेश नही करता। जिला महिला मोर्चा संयोजक सुनीता पाण्डेय जी ने कहा कि हम दुनिया के किसी भी कार्य को कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हमे संगठन को मजबूत करना पड़ेगा।
भ्रष्टचार को रोकने के लिए हों जागरुक
अल्मोडा जिला सहसंयोजक संजय जी ने बताया कि किस प्रकार से प्रशासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार को बढावा दिया जा रहा है अतः इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हमें जागरुक होना पडेगा और वह जागरुकता तब ही संभव है जब हम संगठित होंगे।
निष्कर्ष-
आज की सभा में उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगठन की रूपरेखा तथा संगठन के उद्देश्यों को सही दिशा में कैंसे ले जाया जाए इस विषय पर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह आगे भी संगठन के सभी कार्यकर्ता अपने उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करते रहें।
जिलास्तर प्रतिनिधि
बागेश्वर- चन्द्रशेखर जी
चमोली-प्रदीप मैखुरी जी एवं समीर गौड़ जी
अल्मोड़ा- विपिन पाण्डेय जी, गिरीश उपाध्याय एवं संजय करगेती जी
रुद्रप्रयाग- मोहित भट्ट जी, सुमित गैरोला जी एवं अनोध गौड़ जी
उधमसिंह नगर- जीतेन्द्र जी
टिहरी गढ़वाल- डॉ. नवीन पाण्डेय जी, विजय रतूड़ी जी एवं गणेश फोन्दणी जी
देहरादून- बिमल पाण्डेय जी, अमित चमोली जी एवं सुनील बरमोला जी
हरिद्वार- गणेश बिष्ठियाना जी
चम्पावत- कृष्णा फर्त्याल जी
पौड़ी- शुभम जी, पूनम जी एवं कामाक्षा जी
पिथौरागढ़- धीरेन्द्र जी एवं हरीश जी
उत्तरकाशी- रविसागर जी एवं कैलाश जी
नैनीताल- गौरव बहुगुणा जी

सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाइये यंहा पर 💐🙏🏻
ReplyDeleteसंगठन की मजबूती संगठन के हर एक कार्यकर्ताओ के जोश और संघटित होने से होती हैँ, इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरे जोश के साथ जुड़ने और जोड़ने की जरूरत हैँ!!
ReplyDeleteनिश्चित ही वो समय जल्द ही आएगा जब हम अपने उत्तराखंड राज्य निर्माण के बलिदानियों के बलिदान को ,उनके सपनों के उत्तराखंड में बदलकर सभी को समर्पित करेंगे ।।
ReplyDeleteउत्तराखंड के युवाओं का सहयोग और ग्रामीण क्षेत्रों का सहयोग मिलेगा तो संगठन के कार्यकर्ताओं
ReplyDeleteको कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।🙏
बिमल जी संगठन मैं मजबूती बहुत जरूरी है और अधिक युवाओं को जोड़ना है
ReplyDeleteसंगठन से जुड़ कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हु,संगठन के वचारो को हम सब मिलकर उत्तराखंड के हर युवा से रूबरू करवाएंगे, मिल जुल कर आपने उत्तराखंड को राजनीति के गिद्दों से बचाएंगे ,
ReplyDeleteजय हिंद
जय उत्तराखंड
जय उत्तराखंड गढ़कुमाऊँ संगठन
बैठक की बधाई और आगे की रणनीति पर कार्य करने के लिए शुभकामनाये।मेरा सुझाव है कि अलग अलग मुद्दों पर कमेटी बनाने पर भविष्य में जोर देना चाहिए।इसमें जिसका जिस क्षेत्र में अनुभव है उसका फायदा उठाना चाहिए।
ReplyDeleteधन्यवाद
Shubhkamnaye ��
ReplyDeleteमजबूती से संगठन को आगे बढाने में निस्वार्थ सहयोग करें ।
ReplyDeleteमजबूती से संगठन को आगे बढाने में निस्वार्थ सहयोग करें ।
ReplyDelete