उत्तराखंड के चार पवित्र धामों के कपाट अक्षय तृतीया के बाद खोले जाते हैं। साल 2021 में अक्षय तृतीया 14 मई को थी। अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर लगभग 12:15 खोल दिए गए हैं। आज 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट भी सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खोल दिए गए हैं। इसके बाद क्रमश: केदारनाथ और बद्रीनाथ के किवाड़ खोल दिए जाएंगे। इस बार भी पिछली बार की ही तरह, श्रद्धालुओं के लिए चार धाम की यात्रा करने पर प्रतिबंध है। कोरोना के कारण लगी इस पाबंदी से हर श्रद्धालु आहत है, लेकिन प्रशासन ने ऑनलाइन इन धामों के दर्शन की बात कही है।
उम्मीद है कि, चार धामों के कपाटों के खुलने के बाद कोरोना के कारण नकारात्मकता कुछ दूर होगी। प्रकृति और लोगों में सकारात्मकता का संचार होगा। अबकी बार उत्तराखंड में जिस गति से कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है उसने हर प्रदेशवासी को परेशान किया है। उम्मीद है कि चार धाम के कपाट खुलते ही, प्रभु कृपा से कुछ न कुछ बेहतर जरूर होगा।

No comments:
Post a Comment