गढ़कुमाऊँ संगठन उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिला प्रतिनिधि विनोद सिंह राणा ने एक ऐसा उदाहरण समाज के सामने पेश किया है जिससे हर कोई सीख ले सकता है। बात मद्महेश्वर घाटी के अंतिम गांव गौडांर की है। यह गांव मुख्य सड़क से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है और वैक्सीनेशन के लिए इस गांव के लोग 6 किलोमीटर चलने के लिए बाध्य थे। युवा लोगों के लिए तो शायद यह बड़ी समस्या नहीं है लेकिन गांव के बुजुर्गों के लिए यह बहुत कठिन कार्य था। ऐसे में कालीमठ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने अपने प्रयासों से स्वास्थ्य टीम को गांव में जाकर वैक्सीनेशन का कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची और लोगों को वैक्सीन लगाई। विनोद राणा जी बताते हैं कि, गांव में प्रत्येक बुजुर्ग को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीनेशन का कार्य समाप्त होने के बाद गांव के लोगों ने स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार प्रकट किया। उत्तराखण्ड में ऐसे ही व्यक्तित्व की आवश्यकता है जो अपने हितों से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य करें।
साथ ही साथ विनोद राणा जी ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि आप सभी क्षेत्रवासी गढकुमाऊँ संगठन उत्तराखण्ड से जुडिए और अपना जंगल, अपनी जमीन एवं अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आइए। क्योंकि दिल्ली से रिमोट कन्ट्रोल वाली सत्ता केवल आपको लूटने आएगी परन्तु क्षेत्रीय संगठन गढकुमाऊँ सदैव आपके साथ रहेगा।



उत्तम कार्य 👌👌🙏💐
ReplyDeleteसराहनीय कार्य विनोद राणा जी द्वारा।।
ReplyDeleteराणा जी बधाई के पात्र हे । उत्तम काम ।
ReplyDeleteगजब का नेतृत्व उत्तम कार्य राणा जी
ReplyDeleteअति उत्तम।
ReplyDeleteजय देवभूमि उत्तराखंड राणा जी का सफल प्रयास।
ReplyDeleteजय जय।😊😊💐👍