उत्तराखण्ड में बीते 2 दिन में अतिवृष्टि के कारण नदी नाले उफान पर दिखे। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड की टिहरी जनपद, कीर्तीनगर ब्लॉक से सुपाणा और ग्राम सभा धारी को जोड़ने वाली साढ़ेसात किलोमीटर रोड निर्माणाधीन होते हुए दो बरसातों में क्षतिग्रस्त हो गई।
यह रोड बोर्डर रोड एनएच 58 से लिंक होते हुए ग्राम सुपाणा, ग्राम गंडासू, मेहर गांव होते हुए धारी ग्राम तक के लिए प्रस्तावित थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण आज सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यह रोड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही थी।
धारी ग्राम सभा और गंडासूं गांव के लोग विधायक महोदय विनोद कंडारी जी से पूछना चाहते हैं कि, इसकी क्या वजह है। अभी बरसात की शुरुआत ही हुई है और सड़क के बुरे हाल हो गए हैं। सड़क ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। आखिर कब तक जनता के टेक्स से ऐसे काम होते रहेंगे। क्या जनता विकास की बातों को बस सुनती ही रहेगी।



वर्तमान विधायक विनोद कण्डारी जी से आग्रह रहेगा की एक एक पैंसे का हिसाब देने की कृपा करें💐
ReplyDeleteमाननीय विधायक की सुपाणा-धारी मार्ग की उचित जाँच करवाई जाए।।।
ReplyDeleteजगाने का प्रयास करें सभी को 🙏🏻
ReplyDeleteएक क्रान्ति उठी थी उत्तराखण्ड को बनाने में💪🏻
अब एक क्रान्ति और चाहिए उत्तराखण्ड को बचाने में। 💪🏻