Saturday, 15 May 2021

इन कठिनाइयों के कारण त्रस्त है उत्तराखंड




उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जिसे ख्याति प्राप्त है देवभूमि के नाम से, जो अत्यंत ही नैसर्गिक सुंदरता को स्वयं में समेटे हुए है।यहां की खूबसूरती इसे स्वर्ग बना देती है। किसी भी ऋतु में आप उत्तराखंड आएंगे तो अलग ही अनुभव पाएंगे। परन्तु वर्तमान में इस राज्य में कुछ समस्याएं इस तरह से प्रभावी हो रही हैं जो कि इस किंवदंती को सत्य साबित कर रही है की “पहाड़ की जवानी कभी पहाड़  के काम नहीं आती थी ।

पहाड़ का युवा क्यों पहाड़ में नहीं रुक रहे हैं?

पहाड़ की “जवानी” से अर्थ यहां के युवा वर्ग से है, जो जन्म तो यहां लेता है, यहीं की मिट्टी में खेलकर बड़ा होता है लेकिन जब युवा होता है तो स्वयं को इस प्रदेश में रोककर नहीं रख पाता है। आखिर ऐसा क्यों?

विश्लेषण करने की कोशिश की तो पाया कि यहां के युवा को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें से प्रमुख परेशानियों को आगे उल्लेखित कर रहा हूं

पहला शिक्षा

प्रदेश में काफी जगह या तो स्कूल नहीं है और अगर हैं भी तो बहुत दूर-दूर जहां पहुंचने के लिए बच्चों को मीलों पैदल चलना पड़ता है और जिन कस्बो में स्कूल हैं भी तो वहां पर उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध नहीं है।

दूसरा बेरोज़गारी

प्रदेश में रोज़गार उपलब्ध न होना एक प्रमुख कारक है, जिसका यहां के युवा वर्ग को सामना करना पड़ता है और इस कारण युवा वर्ग को रोज़गार की तलाश में महानगरों यथा दिल्ली, मुंबई, पूना आदि स्थानों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिर ज़्यादातर युवा इन्हीं  महानगरों के बनकर रह जाते हैं और कभी अपने प्रदेश, अपने घर स्थायी तौर पर  वापस नहीं लौट पाते।



तीसरा स्वास्थ्य सुविधा

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा की दशा अत्यंत ही खराब है। कई जगहों पर या तो अस्पताल नहीं हैं और जहां हैं भी वहां या तो आधुनिक स्वास्थ  उपकरण या मशीने हैं ही नहीं और फिर डॉक्टर्स ऐसे दूर-दराज इलाकों में नहीं जाना चाहते क्योंकि उनका शहर की चकाचौंध और शहरो में उनके द्वारा खोले गए क्लीनिक से होने वाली कमाई का मोह नहीं छूट पाता है ।

ना जाने कितने लोगो की मौत सिर्फ इसी वजह से हो जाती है क्योंकि उनके गाँव से अस्पताल इतनी दूर हैं कि मरीज़ के समय रहते अस्पताल तक ना पहुंच पाने के कारण मरीज़ की रास्ते में ही मौत हो जाती है और जो समय रहते पहुंच भी जाते हैं। उनको अच्छी व्यवस्था नहीं मिल पाती हैं ।

चौथा आपदा

उत्तराखंड राज्य अक्सर ही प्राकृतिक आपदाओं की मार झेलता आ रहता हैं । भूकंप,भू-स्खलन,अतिवृष्टि ,बादलो का फटना इत्यादि यहां की आपदा के कारक हैं, जिससे राज्य को जन-धन की बहुत ज़्यादा क्षति होती है। जिस के कारण भी उत्तराखंड में अच्छे से विकास नही हो पा रह है । 

पांचवा पलायन

उपरोक्त सारे कारण प्रदेश में पलायन जैसी भयावह चिंता को जन्म दे रहे हैं। युवा गाँवों को छोड़कर यहां के शहरों और बेहतर विकल्पों के लिए दूसरे राज्यों के शहरों  की और पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं, जिस कारण आज प्रदेश के ज़्यादातर गाँव खाली हो गए हैं या फिर किन्ही-किन्ही  गाँवो में आबादी दो से पांच परिवारों तक सिमट कर रह गई है और ये परिवार भी पलायन के लिए तैयार बैठे हैं।

यह पलायन जितना सामाजिक तौर पर बुरा है उससे ज़्यादा बुरा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी हो सकता है क्योंकि इस राज्य की भौगोलिक सीमाएं दूसरे देशों से लगी हुई हैं जिनमे चीन प्रमुख है।

इन सारी समस्याओं से जूझता यह उत्तराखंड राज्य और इसके युवाओं के लिए समस्याएं घटने की बजाय बस बड़ती जा  ही रही हैं।

यदि हम सभी युवा जागरुक होंगे तो उत्तराखण्ड को एक सुनहरे भविष्य की और ले जा सकते हैं। आइए हम सब उत्तराखण्ड गढकुमाऊँ क्षेत्रीय संगठन से जुडेंगे और अपने क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएंगे।

प्रेषक

गौरव जोशी

21 comments:

  1. बहुत सराहनीय सोच आइए हम सभी संगठन जुडें और उत्तराखण्ड के विकास में भागीदारी निभाएं💐🙏🏻

    ReplyDelete
  2. उत्तम विचार 🙏 उत्तराखंड गढ़कुमाऊं क्षेत्रीय संगठन ,🙏

    ReplyDelete
  3. अत्युत्तम विचार ।।💐💐

    ReplyDelete
  4. Bhut dukh hota h apne Uttarakhand ko vikas ke naam pe itna piche h jbki pahadi rajya to हिमांचल प्रदेश bhi h jo ki UK se kitna jada devlop h...hum sab ka pura support h es sangathan ke sath जय देवभूमि उत्तराखंड �� jai baba केदारनाथ❤��❤

    ReplyDelete
  5. आप सब बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे है। सभी को आप लोगों के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए।

    ReplyDelete
  6. हम अकेले यह कार्य नही कर सकते हमें इसके लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है जिसके लिए उत्तराखण्ड वासियों का सहियोग एवं ग्रामीण क्षेत्रों की क्या समस्या है उनको ध्यान में रखना होगा।

    ReplyDelete
  7. uttam kadam sarahaniy karya

    ReplyDelete
  8. उत्तराखंड के युवाओं का सहयोग और ग्रामीण क्षेत्रों का सहयोग मिलेगा तो संगठन के कार्यकर्ताओं
    को कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

    ReplyDelete
  9. आपने इस प्रदेश के प्रति जो सराहनीय कार्य के लिए कदम उठाया है हमें उमीद हैं भविष्य में सारे कार्य एक ना एक दिन पूरे होंगे। आप ने यहां पाँच कारण अंकित किये हैं, मैं आपका ध्यान औऱ भी कई छोटी बड़ी समस्या यहाँ जन्म ले रही हैं, जिनमें एक प्रमुख समस्या आजकल जंगली जानवर है जिससे की जो लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए खेती कर रहे, पर कब जंगली जानवर आकर उनकी खेती को बरबाद कर देते है जिससे कि बैरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। जिससे की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। इस कारण लोग अपने परिवार का पेट भरने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

    ReplyDelete
  10. महोदय जी जब भावना नेक कार्य की होगी और उत्तराखण्ड के हर वर्ग से जुडी समस्याएं होंगी तो इसमें सर्वप्रथम यह समस्या भी होगी। आपके बताए मार्ग पर चलेंगे 🙏🏻💐

    ReplyDelete
  11. जी किरन जी 💐🙏🏻

    ReplyDelete
  12. जी किरन जी 💐🙏🏻

    ReplyDelete
  13. उत्तराखंड के उत्थान एवं विकास की ओर एक सराहनीय कदम आइए हम मिल कर उत्तराखंड को नई पहचान दें 💐🙏🙏

    ReplyDelete
  14. उत्तराखंड के युवाओं का सहयोग और ग्रामीण क्षेत्रों का सहयोग मिलेगा तो संगठन के कार्यकर्ताओं
    को कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

    ReplyDelete
  15. जगाने का प्रयास करें सभी को 🙏🏻

    एक क्रान्ति उठी थी उत्तराखण्ड को बनाने में💪🏻

    अब एक क्रान्ति और चाहिए उत्तराखण्ड को बचाने में। 💪🏻

    ReplyDelete

उत्तराखण्ड में भू कानून की आड़ में क्या चल रहा है खेल

बिना दाँत के व्यक्ति को अगर गन्ना चूसने के लिए दे दिया जाए तो उसकी हालत शायद वैसी ही होगी जैसे कमजोर भू-क़ानून के साथ किसी राज्य की होती है,...